फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। फर्जी ढंग से जमीन का बैनामा कर 14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव खसरौल निवासी प्रमोद कुमार मिश्र ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि गांव मंडौली निवासी भयन्नू उर्फ मैनू उसका पूर्व परिचित है। 2019 में भयन्नू उर्फ मैनू गांव टाड़ निवासी सुनील यादव को लेकर उसके पास आया। दोनों ने बताया कि गांव कुरौंध निवासी रंजीत सिंह अपना खेत बेचना चाहता है। वे दोनों दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि 14 लाख रुपये में दिलवा देंगे। इसके बाद दोनों ने सौ सौ रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी कर उससे 3.50 लाख रुपये ले लिए।
बाद में दोनों आरोपी व कथित रंजीत सिंह नाम का व्यक्ति उनसे नगद व चेक मिलाकर 10.50 लाख रुपये ले गए। 10 अक्तूबर 2019 को आरोपियों ने बैनामा करा दिया, इसके बाद उसने भूमि का अपने पक्ष में दाखिल खारिज भी करा लिया। कुछ समय बाद पता चला कि रंजीत सिंह की जगह उसके चचेरे भाई अमृतपाल को खड़ा कर फर्जी बैनामा कराया गया है। इसका पता चलने पर उसने पुलिस में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों समेत एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाल इरशाद अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें