फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। उन्नाव जेल में बंद बेटे से मिलने जा रहे मंझिला के ग्राम बरेला निवासी बाइक सवार को सांडी स्थित नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीटा व 22 हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला निवासी कमल किशोर ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा प्रद्युम्न एक मामले में उन्नाव जेल में बंद है। रविवार को वे बाइक से उन्नाव, जेल में बंद बेटे को मिलने जा रहे थे। कस्बे से कुछ दूरी पर नहर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। 22 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए। एसओ गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें