फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेसी रोकने को जांचा क्यू आर कोड, फैक्ट्रियों की तलाशी

विज्ञापन
संडीला की एक फैक्ट्री में शराब के भंडारण की जांच करते आबकारी विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अवैध शराब व गांव में बनने वाली कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर की अगुवाई में टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में शराब की दुकानों पर पहुंच कर स्टाक की जांच की। संडीला क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी फैक्ट्रियों में भी जांच की गई।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर व आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज ने बुधवार शहर व सदर तहसील क्षेत्र में संचालित देसी व विदेशी मदिरा एवं बियर की दुकानों पर पहुंच कर जांच की। डुप्लीकेसी के दृष्टिगत शराब की बोतलों के क्यूआर कोड व बार कोड स्कैन कर उसकी जांच की गई। टीम ने दुकानों पर शराब का स्टाक व अभिलेख भी देखा। आबकारी निरीक्षक संडीला गिरीश कुमार की अगुवाई में टीम ने अवैध शराब के भंडारण के मद्देनजर संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित हो रही व बंद पड़ी फैक्ट्रियों की जांच की। जांच के दौरान कहीं भी अवैध शराब भंडारित नहीं पाई गई।
आबकारी निरीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में आबकारी व पुलिस टीम ने सांडी के मोहल्ला कंजड़ पुरवा व ग्राम सैतियापुर में दबिश देकर 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 120 किलोग्राम लहन नष्ट कराया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आबकारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने पचदेवरा के ग्राम अनंगपुर, आमतारा व अमतरिया में छापा डाला। टीम ने 25 लीटर शराब बरामद कर 60 किलोग्राम लहन नष्ट कराया। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें