फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गए किसान का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गौतरा में घास काटने के लिए गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गौतरा निवासी अमरनाथ अवस्थी (55) खेती करते थे। उनके भाई श्रीकांत अवस्थी के मुताबिक अमरनाथ रविवार दोपहर साइकिल से घास काटने के लिए खेत पर गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर उन्हें खोजा गया। खेत की मेड़ पर साइकिल खड़ी मिली, जबकि कुछ ही दूर पर उनका शव पड़ा मिला। पास ही काटी हुई घास भी पड़ी थी। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें