फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में स्टॉफ नर्स से मारपीट, आशा पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। सीएचसी के लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्स ने एक आशा, उसकी बेटी व कुछ अन्य लोगों को पुराने विवाद के चलते 25 अक्तूबर को सीएचसी आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि मारपीट करने वालों ने सीएचसी में रखे रजिस्टर फाड़े और सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलग्राम सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स साक्षी ओमर ने तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर को पसनेर गांव की आशा मीरा बेटी को प्रसव के लिए लेकर आई थी। उन्होंने जांच के बाद अभी प्रसव न कराए जाने की बात कही। इस पर आशा व उनके परिजन प्रसव कराने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर बिना रेफर कराए बेटी को लेकर चले गए। स्टाफ नर्स ने बताया कि सोमवार दोपहर आशा मीरा मौर्या अपनी बेटी व कुछ अन्य लोगों के साथ सीएचसी आईं और उसके साथ मारपीट की। रजिस्टर फाड़ दिए व सीएचसी में रखा सामान भी फेंक दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें