फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागे दुष्कर्म के आरोपी के पिता ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में शराब के नशे में वृद्ध ने फांसी लगा ली। वृद्ध का एक बेटा दुष्कर्म का आरोपी है और बीते बुधवार को थाने से भाग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

रविवार शाम शेर बहादुर श्रीवास्तव (60) ने गांव में ही स्थित एक बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव देखा, तो कोहराम मच गया। जानकारी पर सीओ बिलग्राम विशाल यादव, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी नथुन्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। मृतक खेती करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र दीपू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शेर बहादुर शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें