फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोपी थाने से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। नाबालिग को बहलाकर साथ ले जाने का आरोपी गुरुवार सुबह सांडी थाने से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें लगाई हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि आरोपी थाने में दाखिल नहीं था।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सहयोग से मोबाइल सर्विलांस की मदद से खोज लिया था। किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया था और मेडिकल व न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए उस पर निगाह रखी जा रही थी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी युवक को हरदोई के रेलवेगंज से पकड़ लिया था और उसे बरामदे में अन्य मामलों के आरोपियों के साथ बैठाया गया था। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे आरोपी थाने से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वह गुरुवार सुबह ही ट्रेनिंग से लौटकर आए हैं। आरोपी युवक थाने में दाखिल नहीं था। किशोरी के बयान और चिकित्सीय परीक्षण आदि की कार्रवाई चल रही है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें