फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सरकुलर रोड पर शनिवार की देर रात किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी अवधेश सिंह लेखपाल हैं। उनका बड़ा बेटा हिमांशु सिंह (28) शनिवार की देर रात बिलग्राम चुंगी से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में सरकुलर रोड पर मुर्गा फार्म के सामने बीच सड़क पर गड्ढा होने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से आए किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हिमांशु की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों के मुताबिक हिमांशु के परिवार में पत्नी निधि के अलावा डेढ़ वर्ष का बेटा है। वह लखनऊ मार्ग स्थित एक वाहन शोरुम में सेल्स एजेंट था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें