फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसी संदिग्ध महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर में सोमवार की रात संदिग्ध महिलाएं घुस गईं। ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया, अन्य भाग गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त फौजी हकीमुद्दीन का गांव में एक मकान बंद पड़ा है। मंगलवार की देर शाम कुछ महिलाएं मकान में घुस कर बैठ गईं। पड़ोसी रफीक ने आहट होने पर आसपास के लोगों ने बुला लिया। ग्रामीणों के आने पर अन्य महिलाएं भाग गईं, जबकि एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में ले लिया। महिला कभी अपना पता लखनऊ तो कभी बिल्हौर कानपुर बताती रही। एसओ रामवचन भारती ने बताया कि महिला से पूछतांछ की जा रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें