हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक के साथ किशोर ने कुकर्म किया। पीड़ित बालक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, तो मंगलवार को बालक के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक (8) पड़ोसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। बालक के मुताबिक शनिवार देर शाम वह खेत से तोरई तोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान वहां गांव निवासी एक किशोर (14) आ गया। आरोप है कि किशोर ने बालक के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद घर पहुंचे बालक ने पूरी जानकारी अपने पिता को दी। इस पर पिता बेहटा गोकुल थाने पहुंचा और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना का पता चलने पर सीओ हरपालपुर परशुराम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।