फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुरवा में गुरुवार की शाम झोलाछाप के इलाज से बुखार पीड़ित किसान की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुरवा निवासी नेकराम (75) को दो दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार की शाम परिजन उसे श्रीमऊ में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए। परिजनों ने बताया कि झोलाछाप ने दवा देकर दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले आए। घर पहुंचते ही नेकराम की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने झोलाछाप को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने आने से इनकार कर दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नेकराम खेती करता था। उसके दो बेटे हैं। मृतक के बेटे कृपाशंकर ने झोलाछाप पर इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें