फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने की नीयत से नदी में कूदा अधेड़, युवक ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घरेलू कलह से तंग अधेड़ ने खुदकुशी करने की नीयत से शुक्रवार को पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी। पास ही मौजूद बरौलिया निवासी युवक नदी में डूब रहे अधेड़ को तेज धार से खींच कर बाहर लाया और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चौधकपुर निवासी सुरेंद्र यादव (50) ने शुक्रवार दोपहर बरौलिया के पास स्थित पुल पर पहुंचा। इसके बाद गर्रा नदी में छलांग लगा दी। अधेड़ को नदी में कूदता देख पास ही मौजूद बरौलिया गांव निवासी राहुल उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। राहुल तेेज धार में डूब रहे सुरेंद्र को जैसे तैसे खींच कर बाहर लाया और उसकी जान बचाई। सुरेंद्र ने बताया कि उसका अपने भतीजों से विवाद हो गया था, इसी से नाराज होकर वह जान देने के लिए नदी में कूदा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे दोबारा ऐसा न करने के लिए समझाया, जिसके बाद वह लौट गया।
प्रधान बरौलिया मदन राजपूत व अन्य लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग जान देने की नीयत से नदी में कूद चुके हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासन को यहां गोताखोरों की तैनाती करनी चाहिए। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें