फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत बंधक मुक्त कराने के लिए रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खतौनी से खेत को बंधक मुक्त कराने के नाम पर एक हजार रुपये मांगे जाने का आरोप चकबंदी लेखपाल पर लगाकर एक व्यक्ति ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

सहायक चकबंदी कार्यालय राघौपुर के गांव बेरिया नजीरपुर में इन दिनों खतौनी की तस्दीक चल रही है। इस दौरान गांव के लेखपाल और कानूनगो के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बेरिया नजीरपुर के मजरा बक्खापुरवा निवासी संदीप कुमार ने क्षेत्रीय चकबंदी लेखपाल पर जमीन को बंधक मुक्त करने के एवज में एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संदीप का कहना है कि उसके पिता ने यूनियन बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इससे लिए गए ऋण को अदा कर दिया गया है। गांव में चकबंदी होने से खतौनी चकबंदी लेखपाल के पास है। आरोप है कि लेखपाल से 15 दिन पहले उसने अपनी समस्या बताई थी और तब से लेखपाल रुपये मांग रहा है। इस बारे में चकबंदी के एसीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें