हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर साईं निवासी रणवीर सिंह (32) बुधवार की सुबह खेत पर था। उसे वहां किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। रात में परिजन शव लेकर वापस आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)