फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़,आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ा लिया। सुबह पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बघौली थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शनिवार की रात घर में सो रही थी। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे कटका गांव निवासी सुंदरलाल उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आ गए। इससे पहले आरोपी दीवार फांदकर भगा गया। ग्रामीणों ने उसे भगता देख दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण ग्रामीण उसे पकड़ नहीं पाए। पीड़िता की मां ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें