फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरपी के कम आवेदनों पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रिक्त 42 पदों के सापेक्ष सिर्फ 15 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले के समस्त 19 ब्लाकों में एआरपी के करीब 100 पद हैं। वर्तमान समय में पिछली भर्तियों के बाद करीब 58 पदों पर शिक्षक तैनात हैं जब कि 42 पद अभी भी रिक्त हैं जिसको लेकर बीएसए द्वारा शिक्षकों से एआरपी पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि 25 अगस्त तक सिर्फ 15 आवेदन ही प्राप्त हुए। जिसका संज्ञान लेकर सीडीओ आकांक्षा राना ने नाराजगी जताई है व आवेदन तिथि को बढ़ाने के निर्देश बीएसए को दिए। इधर जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने बताया कि अब एक सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। तीन सितंबर को हरदेवगंज स्कूल में लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें