फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कस्बे में शुक्रवार की रात एक युवक को कुछ लोगों ने धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया गया। घायल ने जिला अस्पताल में होश आने के बाद पूरी बात बताई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी नूर अली (28) शुक्रवार की देर शाम को कस्बे में चुंगी नंबर दो के पास रेलवे लाइन के किनारे घूम रहा था। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ पड़ा देख पुलिस को सूचना दी और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को होश आने पर उसने अपना पता बताया। सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें