हरदोई। छह माह के लिए जिला बदर किया गया शातिर मझिला पुलिस को घर में आराम करता मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिला निवासी अवनीश कुमार को गुंडा अधिनियम के तहत डीएम अविनाश कुमार ने बीती 11 अप्रैल को छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया था। मझिला थाने के उपनिरीक्षक रामदुलार रावत और दीवान मोहन सिंह व आदेश त्रिवेदी शनिवार देर शाम ग्राम मझिला पहुंचे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर अवनीश अपने घर पर ही है। पुलिस टीम उसके घर पहुंच गई। अवनीश घर पर आराम कर रहा था। पुलिस के आने का पता चलने पर वह भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि जिला बदर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।