फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मौलवीखेड़ा में शनिवार की शाम से लापता युवक का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौलवीखेड़ा निवासी फगलू (30) का शव रविवार की सुबह खेतों पर स्थित तालाब में उतराता मिला। सुबह तालाब की तरफ शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई कल्लू ने बताया कि फगलू अविवाहित था। वह मिर्गी रोग से पीड़ित था। बताया कि शनिवार की शाम बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें