हरदोई। मूंगफली की फसल की गुड़ाई कर रहे किसान पर सोमवार की शाम संाड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटक दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदाईपुर निवासी राजबहादुर सिंह (50) खेती करता था। सोमवार की शाम खेत पर मूंगफली की फसल की गुड़ाई कर रहा था। इसी दौरान सांड़ ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों पर मौजूद किसानों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे मरणासन्न हालत में जिला चिकित्सालय लाए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के परिवार में पत्नी छोटी बिटिया के अलावा एक बेटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।