फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग से जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम कुरौंध में संदिग्ध हालात में विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम कुरौंध निवासी गोलू (30) शुक्रवार दोपहर में घर में अकेली थी। इसी दौरान अचानक वह चीख पड़ी। पड़ोसियों ने देखा तो वह जल रही थी और पास ही केरोसिन भी फैला हुआ था। आनन फानन ही एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले जाया गया जहां चिकित्सक ने 90 फीसदी से अधिक झुलसे होने की बात कहकर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय माल के निकट उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका सीतापुर जनपद के इस्माइलगंज में है। आठ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका का पति कमल मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जो भी तहरीर मिलेगी उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

... तो पति ने ही जला दिया
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक घटना की सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची थी। पीआरवी पर सवार मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव ने गंभीर रूप से झुलसी गोलू के बयान लिए थे। इन बयानों में गोलू ने पहले खुद ही केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की बात कही, लेकिन बाद में पति पर केरोसिन डालकर आग लगा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें