फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बेसुध मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखवापुर निवासी अमरजीत उर्फ मुनेंद्र (26) शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर खेत में बेसुध हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता लवकुश ने बताया कि बेटा अमरजीत अविवाहित था। दोपहर में मवेशियों को चारा डालने के बाद वह खेत की ओर चला गया था। परिजनों के मुताबिक पास से ही बिजली के तार गुजरे हैं, आशंका है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें