फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुखऊखेड़ा में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बना लिया। 25 हजार रुपये और कई लाख रुपये के जेवर चोरों ने पार कर दिए। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुखई खेड़ा निवासी धर्मेंद्र खेती करते हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक मंगलवार की रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। सोने की तीन चेन, मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी और चार जोड़ी पायल चोरों ने पार कर दिए। घटना का पता तब चला जब बुधवार सुबह परिजन जागे और मकान के अंदर बने कमरों में गए। सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख, परिजनों में खलबली मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें