फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघ ने की गन्ना समर्थन मूल्य में वृद्धि कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों से गन्ना के समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए भारतीय किसान संघ किसान हित को ध्यान में रखकर गन्ना समर्थन मूल्य को 400 रुपये प्रति क्विंटल कराए जाने की मांग करती है।
पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा जिसमें प्रदेश की सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र 15 अक्तूबर से प्रारंभ कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में कम पेराई क्षमता वाली मिलों में पेराई क्षमता संवर्धन कराए जाने की मांग की गई। इस मौके पर सुरेश कुमार राय, समय सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें