फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा लगाते वक्त करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम धनवार में देर रात पंखा लगाते वक्त करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन शव लेकर वापस चले गए। सुबह मझिला पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम धनवार में रामनिवास उर्फ मलहू (40) रविवार की रात घर के एक कमरे में सो रहा था। देर रात लाइट आने पर फर्राटा पंखा लगाने लगा, इसी बीच पंखे में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर मलहू गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर वापस चले गए। परिजनों ने बताया कि रामनिवास उर्फ मलहू विवाहित था। उसके दो बेटे हैं। वह खेती किसानी करता था। सुबह सूचना मिलने पर मझिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें