फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपीएसएस के शाहाबाद स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद में गबन और फर्जीवाड़ा मामले में फरार चल रहे आरोपी केंद्र प्रभारी को सोमवार को पुलिस ने अल्हापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वह वाहन के इंतजार में खड़ा था।पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। गड़बड़झाले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि धान व गेहूं खरीद में प्रतिभाग करने वाली संस्था सहकारी संघ के जिला प्रभारी सत्यम सिंह ने 15 अगस्त को दी गई तहरीर में बताया था कि धान खरीद के लिए 2020-21 में अन्य जगहों के साथ ही शाहाबाद मंडी में भी धान क्रय खोला गया था। यहां शानू गुप्ता नाम के व्यक्ति को केंद्र प्रभारी बनाया गया था।
बताया कि केंद्र प्रभारी द्वारा केंद्र पर खरीदे गए धान के एवज में किसानों को कोई रसीद नहीं दी गई, न ही भुगतान के संबंध में कोई कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से धान की खरीद की गई। केंद्र पर खरीदे गए धान को गायब कर दिया गया। इसके अलावा फर्जी किसान बही, फर्जी सिम कार्ड के जरिए पंजीकरण करा बड़ी मात्रा में धन, फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक ने बताया था कि केंद्र प्रभारी ने विभाग में अभी तक कोई रिकार्ड जमा नहीं किए हैं। इस पर तहरीर के आधार पर केंद्र प्रभारी शानू गुप्ता समेत पचदेवरा के गांव उबरीखेड़ा निवासी अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता, शिवम गुप्ता, शिववती आदि के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी व केंद्र प्रभारी शानू गुप्ता को नगर में अल्हापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पूछतांछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें