फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिरगावां- हड़हा पुलिया पर बुधवार की शाम सवायजपुर से दवा लेकर भतीजे के साथ बाइक से गांव जा रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बहराइच के जिला प्रचारक की मां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय पुरवा निवासी राहुल बहराइच में संघ के जिला प्रचारक हैं। बुधवार की शाम उनकी मां रमाकांती देवी (60) अपने भतीजे के साथ बाइक से सवायजपुर दवा लेने गईं थीं। दवा लेकर लौटते समय मिरगावां- हड़हा पुलिया पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। रमाकांती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर हरदोई आ रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें