हरदोई/सवायजपुर। पंचायत उपचुनाव में प्रधान की तीन सीटों पर मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना हुई। इनमें बरूआरा सीट पर पूर्व सैनिक रामवीर, रमापुर कुंवरपुर में शिवरतन और अब्दुल्लापुर में सुभाष चंद्र विजयी रहे। विजेताओं के समर्थकों में खुशी है।
सवायजपुर के भरखनी ब्लाक में ग्राम बरूआरा वरमापुर कुंवरपुर में प्रधान पद के लिए मतगणना हुई। बरूआरा में पूर्व सैनिक रामवीर को 816 वोट मिले। जबकि दिवंगत पूर्व प्रधान खजीना के पति गुलाबशेर को 742 वोट मिले। रामवीर ने गुलाबशेेर को 74 वोटों से हराया। ग्राम रमापुर कुंवरपुर में दिवंगत प्रधान रामादेवी के पति शिवरतन को 756 वोट मिले। जबकि कैसरा को 564 वोट हासिल हुए। शिवरतन ने कैसरा को 192 वोटों से हराया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी डॉक्टर एनके गुप्ता, तहसीलदार नारायण सिंह, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, कोतवाल पासी संदीप सिंह, एडीओ पंचायत पदम पाठक मौजूद रहे।
वहीं शाहाबाद ब्लाक में अब्दुल्लापुर प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद युवा सुभाष चंद्र 63 वोट से जीत गए। सुभाष को 509, चंद्रकली को 446 व सत्यपाल को 440 वोट मिले। मतगणना के दौरान एसडीएम सौरभ दुबे, बीडीओ डॉ. धर्मेंद्र वर्मा की मौजूदगी में आरओ डॉ. रामसिंह ने विजयी प्रधान को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विजेता को मिले वोट
बरूआरा : रामवीर, 816 वोट
रमापुर कुंवरपुर : शिवरतन, 756वोट
अब्दुल्लापुर : सुभाष, 509 वोट
मझिगवां से सदस्य बनीं रूबी
कोथावां ब्लाक की ग्राम पंचायत मझिगवां में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर रूबी को 41 वोटों से विजयी घोषित किया गया। रूबी को 112 तो प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को सिर्फ 71 वोट मिले।
42 वोट से जीतीं कनक पाल
बावन की ग्राम पंचायत भज्जापुरवा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोटिंग हुई। मतगणना मंगलवार को बावन ब्लाक पर हुई। इसमेें कनक पाल को 96 व शैलेंद्र कुमार को 54 वोट मिले। 42 वोटों से कनक पाल को विजयी घोषित किया गया।