अतरौली नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन करते सभासद। संवाद
- फोटो : Samvad
नगर पालिका परिषद द्वारा लोगों पर प्रस्तावित नई कर प्रणाली के विरोध में सभासदों ने मंगलवार को कस्बे में विरोध मार्च निकाला। नगर पालिका में प्रदर्शन करते हुए प्रस्तावित नए कर लागू नहीं करने की मांग की।
एक अप्रैल से नई कर प्रणाली लागू होने की खबर पर सभासदों ने तीन दिन पहले ईओ को ज्ञापन दिया था। इसमें सभासदों ने नई कर प्रणाली लागू नहीं करने की मांग की थी। मंगलवार को सभासद कटरा चौराहे पर एकत्रित हुए और सड़क पर मार्च निकालते हुए नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सभासदों का कहना है कि कस्बे के लोग साधन विहीन हैं। पालिका द्वारा लगाए जाने वाले इतने कर जनता सहन नहीं कर पाएगी। वह इसका विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान सभासद मधु रानी, कपिल गुप्ता, मुकेश मलिक, अशरफ खां, सोहिल राईन, फरमान उल्ला, भगवती वर्मा लाला, विजेंद्र कुमार, मुन्नी बेगम, राधा गौड़, गुड्डो देवी, राजवती, सीमा, धर्मेंद्र लोधी, ताहिरा बेगम मौजूद रहे।
- पालिका की आय बढ़ाने के लिए शासन के आदेश पर नई कर प्रणाली एक अप्रैल से लागू होने जा रही है। इस बाबत प्रस्ताव सभासदों की मौजूदगी में बोर्ड बैठक में भी पास हो चुका है। -वीरेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन।