फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दुष्कर्म के दोषी युवक को दस साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में दुष्कर्म के दोषी युवक को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान के साथ ही पीड़िता के बयान के आधार पर दोषी को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सात साल पुराने मामले में अपर जिला जज (पाक्सो एक्ट) अबुल कैश ने एक युवक को दस साल की सजा सुनाई है। 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर 10 माह की अतिरिक्त सजा काटनी हाेगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


इसमें बताया था कि उसकी पुत्री (15) 25 अप्रैल 2017 की देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान अतरौली थाना क्षेत्र के गोनी गोड़वा निवासी अंसार उसे बहलाकर ले गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान किशोरी को खोज निकाला। किशोरी के बयान के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो की धाराएं भी मामले में बढ़ाई गईं। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान के साथ ही पीड़िता के बयान के आधार पर दोषी को सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें