हरदोई। जिले में गुरुवार 39 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केसों की संख्या 1224 हो गई है। जिले के कोविड ए श्रेणी में शामिल होने के चलते मॉल व सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद भी बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लोग देखे जा रहे हैं।
पिछले 20 दिनों में संक्रमितों की संख्या 1511 पहुंच चुकी है। वहीं 119 लोग गुरुवार को ठीक हुए। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना जिस कदर बढ़ रहा है। उतनी ही तेजी से संक्रमित ठीक भी हो रहे हैं।
हरदोई। सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी के अलावा 5 मोबाइल टीमें जांच के लिए लगाई गईं हैं। टीमों को रोज अलग-अलग लक्ष्य दिए जाते हैं। बुधवार को 20 सेेंटरों पर 4050 जांचें हुईं।
हरदोई। कोरोना के बढ़ते केसों के बाद भी बाजारों में लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। बाजारों में बिना मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लोग घूम रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
हरदोई। संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार होने के चलते गुरुवार को सरकारी कार्यालयों, मॉल आदि में बिना मॉस्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बिना सैनिटाइजर का प्रयोग किए कर्मचारी फरियादियों को साहब के पास नहीं जाने दे रहे हैं।
फोटो-15- कचहरी में बिना मॉस्क के भीड़ में खड़े लोग। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-9- महिला अस्पताल में टीका लगवाने को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-10- जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए खड़े लोग। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-11-महिला अस्पताल के वार्ड में प्रसूता के साथ बिना मॉस्क लगाए मौजूद तीमारदार। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-12- डीएम कार्यालय में आए फरियादी के हाथ सेनिटाइज कराता होमगार्ड। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-13- लखनऊ मार्ग स्थित मॉल में ग्राहक के हाथ सेनिटाइज कराती युवती। संवाद- फोटो : HARDOI