फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का शतक, 16 फीसदी को नहीं लगी पहली डोज

विज्ञापन
लखनऊ चुंगी के पास एक कैफे पर फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं की लगी भीड़। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में अब तक 16 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है। जबकि एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को सर्वाधिक 43 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस 138 हो गए हैं।
विज्ञापन

संडीला में औद्योगिक एरिया में पेंट फैक्टरी है। यहां काम करने के लिए बिहार, बंगाल समेत कई प्रदेशों से मजदूर आ रहे हैं। शनिवार को बाहरी राज्यों से आए मजदूरों की फैक्टरी में कोविड जांच की गई थी। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें चार मजदूर कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा नगरन टोला निवासी मासूूम (2), महिलामऊ निवासी युवती (18), एसडीएम आवास निवासी युवक (27), बावन के मझरेता निवासी वृद्ध (56) और 37 वर्षीय युवक, धनधार निवासी युवती (20) संक्रमित मिली है। बिलग्राम के कासूपेट निवासी महिला (46), पुरवा निवासी युवक (22), संडीला थाने में तैनात पुलिसकर्मी सहित 43 संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। सीएमओं ने गाइड लाइन का पालन कर सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमित मजदूरों को फैक्टरी से कुछ दूर क्वारंटीन किया गया। उन्हें कोरोना किट दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को शहर के एक कैफे पर फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी थी। यहां सामाजिक दूरी नहीं दिखी।
पिछले 10 दिन में मिले कोरोना मरीज
1 जनवरी, एक
2 जनवरी, एक
3 जनवरी, पांच
4 जनवरी, एक
5 जनवरी, 10
6 जनवरी, पांच
7 जनवरी, 10
8 जनवरी, 13
9 जनवरी, 41
10 जनवरी, 43
पहली डोज
लक्ष्य लगे टीके नहीं लगे
2841579 2394645 16 प्रतिशत
दिल्ली से रोज आ रहे 400 यात्री
हरदोई रोडवेज डिपो की आठ बसें दिल्ली के लिए आवाजाही करती हैं। ऐसे में दिल्ली से रोजाना करीब 400 लोग आ-जा रहे हैं। फिलहाल यहां पर कैंप तो लगा है, जिसमें दिन में आने वाले यात्रियों की जांच होती है, लेकिन रात में आने वाली बसों के यात्रियों की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें