फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ हजारों का माल पार

Sat, 04 Jul 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास तिराहे के पास आशानगर निवासी विनोद कुमार पुत्र छोटेलाल की परचून की दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। उनकी दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके अलावा कुछ सामान दुकान के पीछे पड़ा हुआ था। विनोद ने बताया कि चोर लगभग पचास हजार रुपये का माल लेकर चंपत हो गए।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के चंद कदम की दूरी पर ही एसपी आवास है। जहां पर गारद रहती है। इसके अलावा चौराहे पर भी पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी चोर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें