फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने मकान में टक्कर मार तीन को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-16-रावेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर ने मकान में टक्कर मारने के बाद तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बिल्हौर कटरा मार्ग पर ग्राम इकनौरा स्थित बबलू यादव के मकान में रानीखेड़ा की ओर से आ रहा कंटेनर घुस गया। अनियंत्रित कंटेनर ने वहीं खड़े बबलू के भतीजे आरुष (7) पुत्र रामलखन, गांव निवासी रावेंद्र (46) को रौंद दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भागने की कोशिश में कंटेनर चालक ने तांगा चालक कल्लू (60) को भी टक्कर मार दी। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
रावेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरुष और कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेजा गया और फिर वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना में कल्लू का घोड़ा भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

रावेंद्र खेती करता था और अविवाहित था। हरपालपुर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कंटेनर के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें