जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं किसानों की पीड़ा
सहित कई समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने
सोमवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया तथा एक छह सूत्रीय ज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई कराने की मांग की।
युवक
कांग्रेस के हरदोई विस अध्यक्ष अंकुर सिंह चंदेल ने प्रदर्शनकारियों को
संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग, हत्या, खुलेआम अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे हैं।
जिले की पुलिस और कानून व्यवस्था अपराध रोकने में नाकाम रही है।
कांग्रेसी
मांग करते हैं कि जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, व्यावसायिक और व्यापारिक
स्थलों, व्यस्ततम चौराहों, विवाह स्थलों, होटलों, सार्वजनिक और प्राइवेट
बैंकों प्रतिष्ठानों, नर्सिंग होमों, विद्यालयों व कालेजों में तत्काल
प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, ताकि अपराध पर अंकुश लग सके।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि सांडी में व्यापारी से
हुई 50 लाख की लूट का खुलासा जल्द किया जाए और दोषियों को दंडित किया जाए। कहा
कि जिले में अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड पर तत्काल
कार्रवाई करने की भी सख्त जरूरत है, ताकि लोग अपने गंतव्य पर समय पर पहुंच
सके और किसी दुर्घटना का शिकार न हों।
इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी
की और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की
मांग की। ज्ञापन में उक्त सहित शहर में 22 घंटे एवं ग्रामीण अंचल में 16
घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में हुए
संशोधन को वापस लेने और कलक्ट्रेट परिसर में वकीलों के बैठने के स्थान पर
लगे कूड़े के ढेर को साफ कराने की मांगे भी शामिल हैं।