फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें लंबित होने पर डीएम का चढ़ा पारा

Wed, 22 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस पर शिकायत सुनने आए डीएम रमेश मिश्र ने कई माह से लंबित पड़ी शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को आड़े हाथ लिया। इस मौके पर कुल 69 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक स्कूल में महीनों से खराब पडे़ हैंडपंप की शिकायत पर जलनिगम के अफसरों को तलब कर नाराजगी जाहिर की। कहा हैंडपंप खराब होने से बच्चे गंदा पानी पी रहे हैं। उन्होंने जल निगम के एई और अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई।

डीएम ने अभियंताओं को हिदायत दी कि आज ही मौके पर जाकर हैंडपंप को ठीक कराएं, यदि रिबोर होना है तो रिबोरिंग का काम बुधवार की सुबह हर हालत में शुरू कर, इसकी सूचना उन्हें दी जाए। शिकायतों के लंबित रखने पर उन्हाेंने लघु सिंचाई व नलकूप विभाग के इंजीनियरों को भी फटकारा।
विज्ञापन


कहा कि समस्त स्कूूलों में हैंडपंपों की स्थिति को देखकर उन्हें सीधे रिपोर्ट भेजी जाए। कहा कि किसी भी स्कूल में अगर हैंडपंप खराब है, तो उसकी मरम्मत फौरन कराएं। चेताया कि यदि किसी भी स्कूल से हैंडपंप खराब होने या गंदा पानी आने की शिकायत मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कई अफसरों की कार्य पद्धति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कई शिकायतों को गंभीरता से लिया और अफसरों को उस पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इस मौके पर एसपी उमेश सिंह, एसडीएम संजीव सिंह, सीओ चरन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें