फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में धर्मेंद्र ने मारी बाजी

Tue, 03 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में व्यावसायिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र कुमार ने बाजी मार ली। इस मौके पर विभाग प्रभारी डा. भैयालाल ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ीं बारीकियां समझाईं।
विज्ञापन

 
वाणिज्य विभाग के अंतर्गत सोमवार को हुए कार्यक्रम में बच्चों के व्यावसायिक ज्ञान का स्तर जानने को उनसे कई बिंदुओं पर प्रश्न पूछे गए, जिसमें बीकाम तृतीय के धर्मेन्द्र कुमार प्रथम, अनुज गुप्ता द्वितीय व बीकाम प्रथम के सौरभ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायकों की जिम्मेदारी डा. बृजलाल, आरपी बाजपेई व सतीश श्रीवास्तव ने निभाई। इस मौके पर डा. भैयालाल, प्रिया गुप्ता, जूली, शादाब जहां, अर्चना देवी, सर्वजीत, जीशान, आकाश गुप्ता, सुलेमान अंसारी आदि मौजूद थे। डा. भैयालाल ने बताया कि चार फरवरी को महाविद्यालय में कूट साक्षात्कार प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें