फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में जुट सकीं मात्र छह छात्राएं

Tue, 03 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व घोषित भूतपूर्व छात्रा परिषद की सोमवार को हुई बैठक में विचार विमर्श करने के लिए आर्य कन्या डिग्री कालेज को मात्र छह छात्राएं ही मिल सकी। बहरहाल 14 फरवरी को करियर काउंसिलिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट की एक कार्यशाला कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


छात्राओं की शिक्षा को और बेहतर करने को भूतपूर्व छात्राओं से विचार विमर्श करने को सोमवार को एक बैठक रखी गई थी जिसमें मात्र छह छात्राएं ही शामिल हो सकी। बैठक में पूर्व छात्राओं ने कई पहलुओं पर प्रकाश डाला।

छात्राओं के कहने पर कार्यक्रम प्रभारी नीता आर्या ने करियर काउंसलिंग एवं पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की एक कार्यशाला आयोजित कराने का परामर्श दिया गया। जिसके बाद 14 फरवरी को यह कार्यशाला कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


संचालन डा. उमारानी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्या डा. आशा मिश्रा, डा. रानी भटनागर, साधना शुक्ला, डा. मीरा रानी रावत आदि टीचर व छह छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें