बदली व बूंदाबांदी के बीच कुछ इस तरह ओवरब्रिज पर से गुजरते वाहन सवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। शीत लहर चलने से बच्चों से लेकर बूढ़े तक गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम वैज्ञानिक ने रविवार को भी बदली छाई रहने व बारिश की संभावना जताई है।
शनिवार सुबह से ही बदली छाई रही और पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 16 से 13 डिग्री हो गया। दोपहर को भी ठंडी हवाएं चलीं। बाजारों में भी बदले मौसम का पूरा असर दिखा। गर्म कपड़ों के बाजारों में खासी भीड़ रही तो वहीं इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर हीटर व ब्लोअर की खरीदारी हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा।