फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों के मामलों में लेखपालों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार व एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि कब्जों की कई शिकायतें सामने आने पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने लेखपालों को बुलाकर फटकार लगाई। कहा कि यह अंतिम चेतावनी है, अगर भूमि विवाद व कब्जों से संबंधित मामलों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बाढ़ से प्रभावित गांवों में आपूर्ति बहाल किए जाने की स्थिति पूछी। अधिकारियों द्वारा गोलमोल जवाब दिए जाने पर डीएम ने मौके पर जाकर स्थिति जांचने व आख्या देने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने हरदोई बिलग्राम मार्ग पर पैचवर्क कराने पर जानकारी ली तो पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग में चला गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वह नोडल अधिकारी हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मार्ग पर काम कराएं। एसपी अजय कुमार ने मातहतों को सुरक्षा के दृष्टिगत गश्त बढ़ाने व आगामी चुनाव के दृष्टिगत अराजकतत्वों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से 10 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसरों ने सुनीं शिकायतें, कराया निस्तारण
हरदोई। सवायजपुर तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम स्वाती शुक्ला की अध्यक्षता मेें समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 32 शिकायतें आईं, जिसमें से दो का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ हरपालपुर परशुराम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संडीला तहसील में एसडीएम डीपी सिंह की अध्यक्षता में 17 शिकायतें दर्ज की गईं। यहां तहसीलदार अंबिका चौधरी, सीओ महावीर सिह व पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। शाहाबाद तहसील सभागार एसडीएम सौरभ दुबे ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 43 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से केवल एक शिकायत का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ सत्येंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें