बिलग्राम सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कस्बा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए की जा रही सैंपलिंग के बारे में जानकारी ली।
सीएचसी पहुंचे सीएमओ सूर्यमणि त्रिपाठी ने सफाई व्यवस्था देखी। कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। कर्मचारियों की छुट्टी रजिस्टर पर चढ़ी मिली, लेकिन उनके प्रार्थना पत्रों पर संस्तुति नहीं मिली। सीएमओ ने प्रसव कक्ष पहुंचकर महिलाओं से खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। सीएमओ ने दवा का स्टॉक भी चेक किया।
कहा कि गर्भवती व प्रसूताओं को कोई दिक्कत न होने दी जाए। सीएमओ ने टीबी यूनिट का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी, डॉ. श्रीनाथ यादव, डॉ. ज्योति सिंह, खालिद हुसैन शानू, संजीव कुमार, अनिल अवस्थी, शराफत खान, सुधीर कुमार, अक्षय मिश्रा, ताजुद्दीन अंसारी, पुनीत यादव व जीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।