परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक व जूनियर
हाईस्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब गर्मी में बेहाल नहीं होना
पड़ेगा। शासन ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इस आदेश के
आने से टीचर और छात्रों ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात हो कि प्रदेश
सरकार ने शिक्षा सत्र का के परिवर्तन के समय विद्यालयों के समय में भी
संशोधन कर दिया था। जिसके अनुसार परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और
मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होकर 31
मार्च तक चलेगा।
शिक्षा सत्र के दौरान विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से तीन
बजे तक रहेगा। सर्दी और गर्मी में समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
जिस पर प्रदेश में गर्मी को देखते हुए और विद्यालयों में संशाधनों के अभाव
के कारण गर्मी में विद्यालय में परिवर्तन की मांग लगातार शिक्षक संगठन कर
रहे थे।
इस पर शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता ने शासनादेश में संशोधन करते
हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार एक
अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित
होंगे। वहीं एक अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से
अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।
इस बाबत विभाग में आदेश आने पर टीचरों ने राहत
की सांस ली। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि शासनादेश के अनुसार स्कूलों
का संचालन किया जाएगा।