फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां के साथ मंदिर जा रहे बच्चे की वैन की टक्कर से मौत

Mon, 08 Apr 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। कोथावां अतरौली मार्ग पर मां के साथ मंदिर जा रहे मासूम को वैन ने टक्कर मार दी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। चालक वैन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अइमा निवासी बबलू शुक्ला की पत्नी रानी सोमवार को अपने बेटे अभिजीत (7) के साथ कोथावां-अतरौली मार्ग पार कर मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान एक वैन ने अभिजीत को टक्कर मार दी। घटना में अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे का शव देख रानी बिलख पड़ीं।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच घटना की जानकारी पिता बबलू को हुई तो वह भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। अभिजीत तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का दुलारा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें