फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब यातायात : जाम से हर दिन 20 हजार लोग होते परेशान

विज्ञापन
फोटो-08- अस्पताल चौराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जाम की समस्या परेशानी का सबब बन चुकी है। सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, बावन चुंगी, लखनऊ चुंगी, जिंदपीर चौराहा, अस्पताल चौराहे पर रोज जाम लगता है। जाम के चलते हर दिन करीब 20 हजार लोग परेशान होते हैं। कई बार तो एंबुलेंस भी फंसी रहती हैं और रोगी को अस्पताल तक पहुंचने में अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन

वाहनों की बढ़ती संख्या से यातायात का दबाव बढ़ा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सड़क पर वाहनों का आवागमन बढ़ जाता है और जाम की स्थिति होने लगती है। जाम की वजह से हर किसी को अपने गंतव्य तक काफी परेशान होना पड़ता है। एक तो लोगों ने शहर के फुटपाथों को अवैध पार्किंग बना रखी है। सिनेमा रोड पर तो पूरी तरह से दुकानदारों का कब्जा हो चुका है।
वहीं, नुमाइश चौराहे से अस्पताल चौराहे तक अवैध बस अड्डे और बड़े वाहनों का कब्जा रहता है। जाम के कारण कई बार छात्र स्कूल से घर समय से नहीं पहुंच पाते। कई बार जिला चिकित्सालय और निजी चिकित्सालय जाने वाले लोगों को भी जाम से दो-चार होना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो शहर के सोल्जर बोर्ड, नुमाइश, डीएम और सिनेमा चौराहे सहित प्रमुख चौराहों पर करीब 20 हजार लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन

शहर को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने और बड़े वाहनों के संचालन के लिए यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। चौराहों पर प्रशिक्षित स्टाफ भी काम कर रहा है लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। -प्रमोद कुमार यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें