बेहटागोकुल बाड़ा में बंद मवेशी
- फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। शाहाबाद तहसील के ग्राम शिरोमणि नगर में कांजी बाड़ा में बंद करीब 200 मवेशी पांच दिन से ठंड में ठिठुर रहे हैं। उनके चारे-पानी की भी व्यवस्था नहीं है।
गत शनिवार को हिमायूपुर, दाऊदनगर, बिछुछि, नगला खानपुर, सिंधौली सहित कई गांवों के किसानों ने अन्ना गोवंशों को शिरोमणि नगर स्थित कांजी बाड़े में बंद कर दिया था।
किसान पप्पू बाजपेयी, गुड्डू पांडेय, विजय चंद्र, श्याम अग्निहोत्री, मृदुल वाजपेयी ने बताया कि अन्ना जानवरों से फसलों को बचाने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। फसलों को बचाने के लिए मवेशियों को कांजी बाड़े में बंद कर दिया था। प्रशासन उनके चारे-पानी की व्यवस्था नहीं कर रहा है। बीडीओ धर्मेंद्र गुप्त ने बताया कि मौके पर जाकर गोवंशों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराएंगे।
शिरोमणि नगर में पहले से ही जिला परिषद का कांजी हाउस था। क्षमता कम होने के कारण उसे बड़ा किया जा रहा है। जमीन से कब्जा हटाकर पशु आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जा रहा है। पशुओं के चारे और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। - जेएन पांडेय, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी