फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उठा संडीला की बंद कताई मिल शुरू कराने का मामला

विज्ञापन
फोटो-21-24 फरवरी के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में करीब बीस साल से बंद कताई मिल शुरू करने की मांग फिर तेज हो गई है। फरवरी में विधानसभा में पेश बजट में प्रदेश भर की बंद कताई मिलों का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर शुरू कराने की घोषणा हुई थी। अब मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने संसद में इस मामले को उठाया है। उन्होंने मिल को फिर से चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कताई मिल करीब बीस वर्ष से बंद है। मिल बंद होने से 5600 लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इसमें से ज्यादातर लोग कताई मिल का संचालन दोबारा शुरू होने की आस छोड़ चुके थे, लेकिन फरवरी में प्रदेश सरकार के विधानसभा में पेश बजट में बंद कताई मिलों का संचालन पीपीपी मॉडल पर कराने की घोषणा होने पर इन्हें उम्मीद की किरण दिखी है।
अब मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक रावत ने नियम 377 के तहत संडीला कताई मिल का संचालन शुरू कराने का मामला संसद में उठाया है। सांसद अशोक रावत ने सदन में मांग की कि कताई मिल को पुन: चालू कराया जाए। इसके लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

यह भी कहा है कि अगर इस कताई मिल को दोबारा चलाना संभव नहीं है तो मिल की भूमि को डिफेंस कॉरिडोर में शामिल किया जाए और भूमि को औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए आवंटित किया जाए। कहा कि यहां औद्योगिक इकाई विकसित होने से स्थानीय युवकों को रोजगार मिलेगा।
बंद कताई मिल क्षेत्र का अहम मुद्दा है। पहली कोशिश यह है कि मिल दोबारा चालू हो जाए। अगर ऐसा न हो पाए तो भी कुछ ऐसी इकाई स्थापित हो जाए, जिससे इलाके के लोगों को रोजगार विकसित हो। -अशोक रावत, सांसद मिश्रिख लोकसभा सीट।

फोटो-23-सांसद अशोक रावत। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-24-कताई मिल का प्रशासनिक भवन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें