फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी कार, भाजपा नेता समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पूर्णागिरि देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार कटरा-बिल्हौर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा के बाजीगंज निवासी हर्षित गुप्ता (25) भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष हैं। वह साथी दीपांशु सोनी (25), हिमांशू सोनी (23), अभय मिश्रा (26), रितिक गुप्ता (18), ऋषभ गुप्ता (23) के साथ कार से पूर्णागिरी देवी मंदिर दर्शन करने गए थे।
शनिवार की देर वापस आते समय कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर जूनियर स्कूल विद्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें