फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
फोटो-21-घटना के बाद बिलखते राजेश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। उन्नाव-कटरा मार्ग पर कौशिया गांव के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी राजेश कुशवाहा (50) मौरंग और सीमेंट का व्यापार करते थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर पचदेवरा थाना क्षेत्र के गजहा निवासी उनके रिश्तेदार राजीव का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने केलिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट बाइक से गए थे। देर रात वह वापस बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कौशिया गांव के पास स्थित एक ढाबे के निकट किसी वाहन ने राजेश को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी सुनीता, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। राजेश का शव देख उनकी मां गया कुमारी बदहवास हो गईं। सवायजपुर के थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें