फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फावड़ा लगने से घायल किसान की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
फोटो-32-दलगंजन। फाइल फोटो
विज्ञापन
टड़ियावां। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाने के बाद किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए और फिर पुलिस को सूचना दी। मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही से दवा दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डडवानी निवासी दलगंजन (40) खेती करते थे। बीते सोमवार को खेत में काम करते समय उनके पैर में फावड़ा लग गया था। इसकी दवा उन्होंने काकूमऊ मोड़ पर संचालित एक क्लीनिक और मेडिकल स्टोर से ली थी। बुधवार को भी वह वहां दवा लेने गए थे। दवा लेकर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें फिर से वहीं ले गए। यहां क्लीनिक संचालक ने हरदोई ले जाने की सलाह दी।
इस पर हरदोई लाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी पुष्पा देवी और चार पुत्रियां हैं। पत्नी पुष्पा ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देंगे तो कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें