फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को कुचलने के बाद बोलेरो पलटी, पांच घायल

Wed, 20 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर बुधवार को तेज गति से आ रही बोलेरो सड़क पार कर रही बालिका को कुचलते हुए खाई में पलट गई। बालिका की मौत हो गई तथा बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरपालपुर स्थित सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को फर्रुखाबाद स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना इंचार्ज श्याम बहादुर सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बड़ा पुरवा मजरा बरसोइया निवासी चंद्रपाल की पुत्री नीलू (12) बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे गांव के निकट बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सड़क पार कर कूड़ा डालने जा रही थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार महेंद्र पाल (70), टिंंकू (35), रामरूप सिंह (63), विवेक सिंह (25), राघवेंद्र सिंह (38) समेत पांच लोग घायल हो गए।

महेंद्र पाल ने बताया कि वह लोग शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के टिकार गांव से अरवल थानाक्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी रामवीर सिंह फौजी के यहां गई बारात में मंगलवार की शाम को गए थे। बुधवार को बारात से लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के  शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि छात्रा का पिता चंद्रपाल किसान है। चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पांच भाई हैं। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें